-
Advertisement
#Cabinet : JOA IT के 22 और DSP के 4 पदों सहित भरे जाएंगे ये पद
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में कुछ पदों को भरने को भी स्वीकृति प्रदान की है। विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों 27 पदों को भरने के लिए कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है। हिमाचल पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के चार पद सीधी भर्ती से भरने को मंजूरी मिली है।
यह भी पढ़ें: #Cabinet Breaking : नगर निगम चुनाव को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला- होगा ऐसा…
इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के दो पद भरने को भी मंजूरी मिली है। अभियोजन विभाग में लिपिकों के 12 खाली पदों को अनुबंध आधार पर भरने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। वहीं, उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 8 पद भरे को भी मंजूरी मिली है। साथ ही श्रम एवं रोजगार विभाग में सहायक निदेशक कारखाना रसायन का एक पद अनुबंध आधार भरने को स्वीकृति दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

