-
Advertisement
21 साल की नताली को हुआ 51 साल के व्यक्ति से प्रेम, लोग देने लगे ताने
प्यार अंधा होता है। किसी को कब हो जाए पता नहीं चलता है। जाति का तो सवाल ही छोड़ो कि जाति-पाती देखी जाती है, मगर ऐज गैप को भी नहीं देखा जाता है। कम उम्र वाले को अधिक उम्र वालों से भी प्रेम हो जाता है। अमेरिका में 18 वर्ष की लड़की को 48 वर्ष के कोच से प्रेम हो गया। ये दोनों एक दो साल तो एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के साथ रहे मगर जब इनकी लव स्टोरी का खुलासा हुआ तो इतना ऐज गैप (age gap) होने पर लोग लड़की को परेशान करने लगे।
यह भी पढ़ें:आसान नहीं है लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहना, इन बातों का रखें ध्यान
आज तो हालात ये हैं कि 21 की लड़की को 51 साल के लड़के (21 year old girl to 51 year old boy) से भी मोहब्बत हो जाती है। आलम यह है कि कई बार तो लोग उनको बाप-बेटी ही समझ बैठते हैं। यह अमेरिकन कपल करीब सात सालों से एक-दूसरे के साथ रह रहा है। इनका नाम नताली और बॉबी (Natalie and Bobby) है। ये दुनिया की परवाह न करते हुए रिलेशनशिप में रह रहे हैं। नताली सोशल मीडिया पर अपनी रिलेशनशिप का खुलकर खुलासा करती है। इस कारण लोग उन्हें ताने देते हैं। पहले-पहल तो दोनों इन तानों को सुनकर परेशान हो जाते थे मगर अब कोई परेशानी नहीं होती है। नताली ने बताया कि जब पहली बार उसके माता-पिता को पता चला तो वो भड़क उठे थे। हालांकि नताली के माता-पिता का तलाक हो चुका है। वे काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।
नताली ने जब सोशल मीडिया पर अपनी प्रेम कहानी बयां की तो लोग बहुत ज्यादा उसे ट्रोल करने लगे। मगर उसने ट्रोल करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस जोड़ी ने मीडिया पर बताया कि वे लंबे समय से ये ताने सुन रहे हैं। लोग उन्हें ताना मारने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन वे इसकी परवाह नहीं करते हैं। नताली का कहना है कि मैं बालिग हूं और फैसले खुद लेती हूं। हम अपनी जिंदगी हंसी-खुशी से जी रहे हैं और लोगों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। नताली और बॉबी की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी तब नताली, बॉबी के पास टेनिस सीखने जाती थीं। नताली ने खुलासा किया कि उस वक्त तो हमारे बीच प्यार.व्यार की फीलिंग नहीं थी। लेकिन बहुत जल्द हम करीब आने लगे। हमें साथ रहना, बातें करना, घूमना अच्छा लगने लगा बाद में हम दोनों एक साथ रही हने लगे। पेरेंट्स को पता चला तो उन्होंने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत दे डाली। उन्होंने बहुत धमकाया लेकिन हम नहीं माने और एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group