हिमाचल: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, बुझ गया एक घर का चिराग

नूरपुर के रैहन में हुआ हादसा, 21 वर्षीय युवक की गई जान

हिमाचल: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, बुझ गया एक घर का चिराग

- Advertisement -

नूरपुर। जिला कांगड़ा के नूरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक युवक की मौत हो गई। हादसा नूरपुर (Nurpur) के रैहन के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बाइक (Bike) पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान फतेहपुर तहसील के वट गांव के रहने वाले अंकित कन्दौरिया (21) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- सुंदरनगर : सुनसान जगह पर सड़क किनारे खड़े थे तीन युवक, ग्रामीणों ने चोर समझ पीट डाले

नूरपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी जसवाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंकित की बाइक पेड़ से टकराने के बाद सड़क के नीचे गिर गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। कल यानी मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


- Advertisement -

Tags: | Road Accident | Himachal News | latest news | Bike Accident | Youth Died | Kangra district | nurpur news | Kangra Accident
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है