-
Advertisement
Corona Update: कांगड़ा के 88 मामलों सहित आज 213 कोरोना संक्रमित, 53 छात्र पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 213 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। प्रदेश में आज 53 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांगड़ा जिले में 32, ऊना 10, बिलासपुर सात, चंबा और हमीरपुर में दो-दो विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद से अभी तक कुल 386 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। 349 सक्रिय मामले हैं।
इसी तरह से आज 225 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। पिछले 24 घंटों में चार कोरोना संक्रमित की जान भी गई है। इनमें कांगड़ा में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 72 और 65 वर्षीय व्यक्ति के अलावा मंडी में 67 संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 23 हजार 619 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिसमें से दो लाख 17 हजार 918 संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामबयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3729 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं मौजूदा समय में 1956 कोरोना संक्रमित (Corona infected) अपना इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में बढ़ने लगा कोरोना, 261 नए मामले आए सामने, 2 की गई जान

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज फिर कांगड़ा टॉप पर रहा। कांगड़ा जिला में आज 88 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके आलावा ऊना में 37, हमीरपुर में 37, बिलासपुर में 21, मंडी में 11, शिमला (Shimla) में 8, कुल्लू में 6, चंबा में 4 और सोलन में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 101, हमीरपुर में 42, ऊना में 34, मंडी में 20, बिलासपुर में 15, सोलन में 6, शिमला में 5, चबंा में एक और कुल्लू में एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: IGMC में कोरोना की दस्तक, ENT और सर्जरी विभाग के चार डॉक्टर्स पॉजिटिव
आज के मामलों में 196 पॉजिटिव
आज स्वास्थ्य विभाग ने 10521 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए थे। जिसमें से 196 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 10253 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 73 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

