-
Advertisement

40 का दूल्हा देख जमकर नाची 24 की दुल्हन, Video देख सब समझ जाएंगे
Viral Video : सोशल मीडिया पर कब-क्या वायरल (Viral) हो जाए कोई नहीं जानता है, यहां आए दिन लोग स्टार भी बनते हैं और ट्रोलर्स के निशाने पर भी आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि, दूल्हे की उम्र 40 साल है और दुल्हन आधी उम्र की यानी 24 साल की है। लड़का सरकारी टीचर बताया जा रहा हैं। वीडियो को इसलिए भी काफी देखा जा रहा है क्योंकि वह अपनी नई-नवेली दुल्हन की कमर पकड़कर जबरदस्त ठुमके लगा रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो जयमाला के दौरान का है। वीडियो में दावा किया गया है कि दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का काफी अंतर है। उम्र के इस अंतर के बावजूद, वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे को देखकर खुशी से झूमते हुए नजर आ रही है। वीडियो के कैप्शन में जोड़े की उम्र और दुल्हन (Bride) के उत्साह के बारे में बताया गया है। दूल्हा 40 वर्षीय (Teacher) शिक्षक है, जिसका मतलब है कि उसके पास एक सुरक्षित सरकारी नौकरी है। इसलिए ही आधी उम्र की उसकी दुल्हन खुशी के मारे जमकर ठुमके लगा रही है। वीडियो में कपल लोकप्रिय भोजपुरी गाने धर कमर राजाजी पर जोश से नाचते हुए नजर आ रहा है।
पैसों का कमाल, उम्र मायने नहीं रखती
मयंक कुमार पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो (Video) को शेयर किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर चार महीने पहले अपलोड किया गया था। इस वीडियो को देख यूजर्स दूल्हे (Groom) की उम्र और उसकी सरकारी नौकरी को लेकर काफी मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर लिखता है ये सब पैसों का कमाल है उम्र मायने नहीं रखती है। दूसरा लिखता है, पैसा बोलता है चाहे जवानी खत्म क्यों ना हो जाए। ऐसे बहुत सारे कमेंट वीडियो पर आ रहे हैं।
-पंकज शर्मा