-
Advertisement
स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन हो गए शुरू,देखने वालों को बंद करनी पड़ी आंखें-Video वायरल
Viral Video : कई मर्तबा सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होने लगते हैं,जिन्हें देखकर हैरत भी होती है। अबकी बार भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो एक शादी-समारोह का है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन (Bride) को जयमाला के दौरान मिठाई खिलाने के लिए नजदीक आता है, लेकिन दुल्हन का मूड बिल्कुल खराब होता है और वह मिठाई खाने से इनकार कर देती है। दूल्हा जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, जिससे दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। फिर क्या था, दुल्हन ने दूल्हे को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। उसके बाद शुरू होता है असली तमाशा।
Me and who? 😐 pic.twitter.com/VFGgB73jTv
— ShaCasm (@MehdiShadan) December 12, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मारा, तो दूल्हे (Groom) का भी गुस्सा बढ़ गया और वह भी चुप नहीं रहा। इसके बाद दोनों के बीच ताबड़तोड़ हाथापाई शुरू हो गई। यह देख कर मेहमान भी हैरान हो गए और कुछ लोग स्टेज पर आकर दोनों के झगड़े को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रहती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की लड़ाई बढ़ती ही जा रही थी। यह दृश्य देखकर लोग चौंक गए और कुछ तो शर्म भी महसूस करने लगे।
यूजर्स बोले, यह वीडियो मजाक या प्रैंक
वीडियो @MehdiShadan नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया और जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो एक मजाक या प्रैंक हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
-पंकज शर्मा

