-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में कुल आंकड़ा 727 पहुंचा, सोमवार को 26 नए केस- 12 हुए ठीक
Last Updated on June 23, 2020 by
शिमला। हिमाचल में सोमवार को अब तक कोरोना (Corona) के 26 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 12 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में सोमवार को कांगड़ा (Kangra) जिला से सात, बिलासपुर से पांच, ऊना (Una) व सोलन (Solan) से चार, शिमला से तीन, सिरमौर से दो व मंडी से एक मामला सामने आया है। वहीं सिरमौर से सात, कांगड़ा से दो, ऊना से दो और मंडी से एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 727 पहुंच गया है। अभी 279 एक्टिव केस हैं। अब तक 433 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में 6 की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः अब मृत्यु, मेडिकल इमरजेंसी में ही जारी होंगे HP Entry Pass
हिमाचल में आज 863 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 807 नेगेटिव रहे हैं। 38 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 18 पॉजिटिव मामले हैं। इसमें कांगड़ा से सात, बिलासपुर (Bilaspur) से तीन, सिरमौर और सोलन से से दो दो व ऊना से चार मामले हैं। बाकी मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 65189 लोगों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 64324 नेगेटिव आए हैं। अब तक 727 पॉजिटिव हैं। 138 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें सौ पिछले कल के पेंडिंग सैंपल भी हैं। हिमाचल में अब तक 53884 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 34243 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 19641 अभी निगरानी में हैं।
कांगड़ा में सास-बहू, भाई-बाहन और बाप-बेटी सहित 7 संक्रमित
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के सात नए मामले सामने आए हैं। सेराथाना की 58 वर्षीय महिला, उसकी 33 वर्षीय बहू और 6 वर्षीय पोती पॉजिटिव (Positive) पाई गई है। यह मुंबई से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। हटवास नगरोटा बगवां का 24 वर्षीय युवक और उसकी 16 साल की बहन भी संक्रमित पाई गई है। यह दिल्ली (Delhi) से लौटे हैं। इसके अलावा पंजेहड़ नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय पुरुष और उसकी 11 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह फरिदाबाद से आए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, दो कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुए हैं। इसमें बढ़ल ठोर तहसील देहरा का 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 60 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। यह धर्मशाला में दाखिल थे। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। जिला सोलन (Solan) के बद्दी में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। बिलासपुर के पंतेहड़ा में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बाप-बेटा दिल्ली से लौटे हैं। शिमला में रामपुर से तीन मामले सामने आए हैं।
ऊना में माता-पिता के बाद दो भाई भी निकले पॉजिटिव
ऊना जिला हरोली उपमंडल के हीरा सब तहसील दुलैहड़ का 49 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह दिल्ली से लौटा था और संस्थागत कवारंटाइन में था। दूसरा मामला भी हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद का 39 वर्षीय दिल्ली से लौटा व्यक्ति संक्रमित निकला है। यह भी संस्थागत कवारंटाइन था।
वहीं अंब उपमंडल के 16 और 13 वर्षीय दो भाई पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं। दोनों की माता दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी, जबकि पिता जिला कांगड़ा में पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जिला सिरमौर में सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें नाहन की 25 वर्षीय महिला और शिलाई का 24 वर्षीय युवक शामिल है। यह दोनों ही दिल्ली से आए हुए थे और कालाअंब के संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) में रह रहे थे। दोनों को त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) शिफ्ट किया जा रहा है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। दोनों को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है। आज को 7 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें घर भेज दिया गया है। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।