-
Advertisement
हिमाचल में अब तक #Corona के 29 केस, Kangra में 17 पॉजिटिव- 32 ठीक
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (#Corona) के 29 मामले सामने आए हैं। वहीं, 32 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आज अब तक किसी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 57,880 पहुंच गया है। अभी 494 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,399 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 971 है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona Update: सीएम के गृह जिला ने बढ़ाई चिंता, बाकी जिलों में स्थिति बेहतर
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 17, सोलन और ऊना में चार-चार, चंबा (Chamba) में दो, किन्नौर व शिमला में एक-एक मामला आया है। शिमला के 11, सिरमौर के 6, ऊना के पांच, सोलन के चार, कांगड़ा के तीन, कुल्लू के दो और चंबा का एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,045 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1,205 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 837 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 3 ही पॉजिटिव केस (Positive Case) हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

