- Advertisement -
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद ( Ghaziabad) में मुरादनगर स्थित श्मशान घाट ( Crematorium ghat) परिसर में गैलरी की छत गिरने से मलबे में दबकर 24 लोगों की जान ( Death)चली गई जबकि 15 लोग घायल( Injured) है। इस मामले में अभी तक ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार ( Arrest) कर लिया है। इसके अलावा अभी तक ठेकेदार व अन्य की गिरफ्तारी नहीं पाई है। ठेकेदार फरार बताया जा रहा है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 337, 338,409 व 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने दिल्ली- मेरठ हाईवे को जाम कर दिया है। यहां पर लोग अभी नारेबाजी कर रहे हैं। एक तरफ का रास्ता अभी बंद है।
एनडीआरएफ, पुलिस और पीएसी ने करीब पांच घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस श्मशान घाट पर 55 लाख की लागत से गैलरी बनाई गई थी और करीब 15 दिन पहले ही इसे जनता के लिए खोला था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश देते हुए रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद व घायलों के इलाज की घोषणा की है
जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में… pic.twitter.com/iCcu4PR3zx
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 3, 2021
जाहिर है मुरादनगर में एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई थी। इन के अंतिम संस्कार में करीब 50 लोग शामिल थे। बारिश होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान अधिकांश लोग श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर बने 70 फीट ऊंचे गलियारे में खड़े थे। अंतिम संस्कार पूरा होने के बार सभी दो मिनट के मौन के लिए खड़े थे तभी अचानक गैलरी की छत भरभरा कर गिर गई। कुछ लोग तो बाहर निकल गए लेकिन 40 लोग मलबे में दब गए। इनमें 24 लोगों की जान चली गई है
- Advertisement -