-
Advertisement
#Sirmaur: बोरली के 33 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत रेड़ली के बोरली गांव के 33 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। शुक्रवार सुबह युवक का शव एक महिला ने पेड़ से लटका हुआ देखा। बताया जा रहा है कि शव से दुर्गंध आ रही थी। हो सकता है कि आत्महत्या दो से तीन दिन पहले की गई हो।
यह भी पढ़ें: #Fatehpur: फंदे पर झूली महिला व दो माह पहले कुत्ते के काटे मासूम ने तोड़ा दम
[img src=”https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/Samagra-Shiksha.jpg”] an example image [/img]
जानकारी के अनुसार संगड़ाह से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव बोरली के कपिल देव पुत्र मोहन सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस (Police) के अनुसार मृतक गांव से बाहर मौजूद अपने दूसरे घर पर अकेला ही रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था, जिसका उपचार भी चल रहा था। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेज दिया। मामले की पुष्टि एसएचओ जीतराम भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
