-
Advertisement
हिमाचल में किलो के हिसाब से मिलने लगा नशा, अब शिमला में पकड़ा जखीरा
शिमला। हिमाचल में नशे का कारोबार इतना बढ़ गया है कि अब यह नशा ग्राम ना मिलकर किलो के हिसाब से मिलने लगा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है। शिमला पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। हालांकि आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस देर रात को शिमला के टुटू ब्यूरफिकेशन के पास तारादेवी में मौजूद थी।

इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस (Haryana Roadbase Bus) जो सोलन से शिमला की ओर आ रही थी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस की रैक पर एक बैग रखा पाया गया। इस बैग को जब चैक किया तो उसमें 4.97 किलोग्राम चरस (Charas) मिली।
यह भी पढ़ें:चरस तस्करी के आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 88 लाख की संपत्ति सीज
जब पुलिस ने इस बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की तो कोई भी इस बैग के मालिक के बारे में कुछ नहीं बता पाया। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उक्त आरोपी को इसकी भनक लग गई थी कि पुलिस बस की चेकिंग करने वाली है, ऐसे में वह पहले ही कहीं फरार हो गया। पुलिस की टीम (Police Team) ने मौके पर मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर से इस मामले में पूछताछ की और सभी यात्रियों की भी सूची बना ली है। फिलहाल पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी और तस्कर इसे कहां सप्लाई करने जा रहे थे। गौर रहे कि पुलिस पहले भी खुलासा कर चुकी है कि राजधानी शिमला में दिल्ली हरियाणा और पंजाब से नशे की सप्लाई हो रही है। इस मामले की जांच एएसआई सुल्तान सिंह कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


