-
Advertisement
लाहुल की चार पंचायतों में लहराया कांग्रेस का परचम
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों को लेकर चुनाव से पहले ही घाटी की 4 पंचायतों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। ऐसे में लाहुल घाटी में जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 4 पंचायतों के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुनने के साथ ही जीत से अपना खाता खोल डाला है। वहीं, घाटी की 4 पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशियों को निर्विरोध चुने पर कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता गदगद हैं।
यह भी पढ़ें:हमीरपुर: 15 जिला परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, नगर पंचायत कोटे से पुष्पा देवी ने दर्ज की जीत
बता दें कि लाहुल स्पीति में नामांकन भरने का आज अंतिम दिन था। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। लाहुल की कारदंग व कोलोंग, तांदी व तिगरेट पंचायत के लोगों ने चुनाव ना कर सर्व सम्मति से पंचायत को चुनते हुए एकजुटता की मिशाल पेश की है। तोद घाटी के कोलोंग पंचायत में प्रधान कुमारी तन्जिन, कारदंग पंचायत से से टशी अंगमो प्रधान व टशी दवा उप प्रधान चयनित हुए हैं। तांदी पंचायत से वीरेंद्र कुमार निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। टिंगरेट पंचायत से अनिता देवी निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं, पंचायती चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें बहुमत प्रदान करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page