हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर हादसा, टौंस में समाई कार, 4 की मौत

मरने वाले सभी नेरवा के रहने वाले

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर हादसा, टौंस में समाई कार, 4 की मौत

- Advertisement -

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर क्वानू-मीनस मार्ग एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई और सीधे टोंस नदी में समा गई। हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया । उत्तराखंड पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताया है।


 

मरने वाले सभी नेरवा के रहने वाले

जानकारी के अनुसार आज सुबह हिमाचल के शिमला जिला के तहत चौपाल के नेरवा के रहने वाले चार लोग कार( HP 08A 4323)  में सवार हो कर उत्तराखंड के विकासनगर से नेरवा आ रहे थे। इसी बीच क्वानू-मीनस मार्ग कार अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में समा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मोहित उर्फ गिन्नी पुत्र कान्हा सिंह निवासी कलारा, तनु जिंटा पुत्र केवल राम निवासी दियालड़ी , संजय कुमार पुत्र स्व मस्त राम निवासी बागाहर चौकी व संदीप पुत्र आत्माराम गांव चाड़चधार के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलने पर चकराता पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़े:ऊना के बाथू बाथड़ी में फैक्ट्री में आगः कच्चा माल व बर्तन जले, लाखों का नुकसान

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | himachal pradesh news | Road accident news | road accident uttarakhand | Uttarakhand Himachal Border Car Accident | Tons River Car Accident Uttarakhand | Himachal Border Car Accident Means | Uttarakhand-News Latest News From Uttarakhand | Himachal Accident
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है