-
Advertisement
हिमाचल: NIT हमीरपुर में भरे जाएंगे शिक्षकों के 45 पद, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Technology) में शिक्षकों के खाली पदों को अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभिन्न विभागों में 45 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के भरे जाएंगे 105 पद, यहां पढ़े डिटेल
जानकारी के अनुसार, संबंधित विभागों में अनुबंध आधार पर नियुक्ति के बाद पीएचडी डिग्री धारक को 70 हजार रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। जबकि, एक वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखने वाले और प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री धारक को 60 हजार रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी डिग्री धारक और पढ़ाने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur) के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि खाली पदों को संस्थान की जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं। एक महीने का नोटिस देकर शिक्षक और संस्थान अनुबंध को खत्म कर सकते हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में 2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 4, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 5, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में 2, वास्तु शास्त्र विभाग में 6, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स विभाग में 6, मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग विभाग में 4, केमिस्ट्री विभाग में 3, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में 4, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस विभाग में 7, केमिकल इंजीनियरिंग में 1 और सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी विभाग में 1 पद भरा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

