-
Advertisement
बेटी की उम्र की लड़की से 57 साल के शख्स को हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज
Last Updated on December 31, 2021 by saroj patrwal
अजब प्रेम की गजब कहानी है ये,सुनकर पहली मर्तबा तो विश्वास नहीं होता,फिर सारा मामला जानने के बाद विश्वास करना ही पड़ता है। कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इसे सच साबित किया है 57 साल के इस शख्स ने। अपने से 34 साल छोटी लड़की से शादी (Marriage) करने जा रहे,शख्स ने अपनी 15 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया है। इस शख्स की प्रेमिका की उम्र इसकी बेटी की उम्र से मात्र 3 महीने ज्यादा है। 57 साल के इस शख्स ने कुछ महीने पहले ही 23 साल की प्रेमिका से सगाई कर ली है।
यह भी पढ़ें-इस देश में सबसे पहले मनाया जाता है नया साल, आखिरी में यहां होता है आगाज
द सन वेबसाइट की खबर के मुताबिक, शख्स की गर्लफ्रेंड एलिसा ने एक टिकटॉक वीडियो में अपने और अपने प्रेमी के रिश्ते के बारे में कई राज खोले हैं। गर्लफ्रेंड (Girlfriend) ने बताया कि उनके प्रेमी उनका बहुत ध्यान रखते हैं और उनके लिए महंगे-महंगे तोहफे लाते हैं। गर्लफ्रेंड ने बताया कि उनके प्रेमी को लगता है कि वह बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। खबर के मुताबिक शख्स ने 23 साल की प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी थी और अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है। 57 साल के पीटर अमेरिका (USA) के लास वेगास की रहने वाली अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलिसा रेनी ग्युटेरेज से सगाई कर चुके हैं, उनका कहना है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे।
गर्लफ्रेंड के मुताबिक पीटर ने अपनी पत्नी से तलाक लिया है, जिससे उन्होंने 15 साल पहले शादी की थी। उन्होंने अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया है। एलिसा ने बताया कि उनके प्रेमी की एक बेटी उनसे सिर्फ 3 महीने छोटी है। एलिसा के अनुसार, दोनों जब से रिश्ते में आए हैं, उनका हर दिन क्रिसमस की तरह बीतता है। पीटर उन्हें लगभग हर रोज गिफ्ट (Gift) देते हैं। सगाई में भी उन्हें कीमती हीरे की अंगूठी दी थी।