- Advertisement -
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के थाना अंब के तहत लडोली के कंगरूही में 58 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। महिला ममता देवी पत्नी मेला निवासी निवासी कंगरूही (Mamta Devi wife Mela resident Kangroohi)के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया। बताया जा रहा है कि शादी के करीब 30 साल बीत जाने के बाद भी महिला की कोई संतान नहीं थी। घर में पति पत्नी अकेले ही रहते थे। इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।
मंगलवार रात ममता ने जहरीला पदार्थ (Poisonous Substance) निगल लिया। महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए पति अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल अंब (Civil Hospital Amb) में लेकर पहुंचा, जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे (DSP Amb Srishti Pandey) ने बताया कि पति के बयान दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
- Advertisement -