-
Advertisement
हिमाचल में अब तक #Corona के 6 मामले और 30 ठीक-464 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 6 मामले आए हैं। वहीं, 30 ठीक हुए हैं। आज अब तक किसी भी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,082 पहुंच गया है। अभी 464 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,630 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 976 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः इस माह अब तक #Corona के आए 540 केस और 463 ठीक- 9 की मृत्यु
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी में चार और कांगड़ा (Kangra) में दो मामले आए हैं। शिमला के 8, कांगड़ा और सोलन के 5-5, मंडी के चार, किन्नौर और कुल्लू (Kullu) में दो-दो, सिरमौर व ऊना में एक-एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है। प्रदेश में आज कोरोना के 2,397 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1,474 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। अभी 918 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 5 पॉजिटिव केस हैं। एक मामला पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

