-
Advertisement

एशियन गेम्स की महिला हैंडबॉल टीम में हिमाचल की 6 खिलाड़ी, दीक्षा उप कप्तान
नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में (Asian Games 2023) भारतीय महिला हैंडबॉल टीम (Indian Women Handball Team) में हिमाचल प्रदेश की 6 खिलाड़ी शामिल हुई हैं। भारतीय रेलवे की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति शुक्ला टीम की कप्तान होंगी। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमाचल की दीक्षा कुमारी (Deeksha Kumari From Himachal Pradesh) उप कप्तान होंगी। एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में हैंडबॉल के मुकाबले 24 सितंबर से 5 अक्तूबर तक होंगे।
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम हांगझोऊ के लिए रवाना हो गई है। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि अयोध्या के डॉ. भीम राव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित टीम के शिविर की समाप्ति के बाद रवानगी से पूर्व भारतीय टीम का विदाई समारोह लखनऊ में एक निजी होटल में किया गया।
यह भी पढ़े:हिमाचल के बुजुर्ग मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे वतन
पहली मुकाबला जापान से 25 को
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम को प्रारंभिक राउंड के ग्रुप बी (Group B) में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के साथ चीन, जापान, नेपाल और हांगकांग चीन होंगे। भारतीय टीम 25 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद भारतीय टीम की 27 सितंबर को हांगकांग चीन, 29 सितंबर को चीन और 30 सितंबर को नेपाल की टीम से टक्कर होगी। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
टीम में हिमाचल की खिलाड़ी
दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)