-
Advertisement
कोरोना अपडेटः हिमाचल में 958 सैंपल में से 641 नेगेटिव, 7 ही पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में आज 958 सैंपल जांच को लिए गए। इसमें 641 नेगेटिव पाए गए हैं। सात पॉजिटिव आए हैं। 320 की रिपोर्ट का इंतजार है। हिमाचल में अब तक 12224 लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 11846 नेगेटिव पाए हैं। 66 पॉजिटिव रहे हैं। वहीं, अब तक 23247 लोग निगरानी पर रखे जा चुके हैं। इसमें 7425 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। 15822 लोग निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

बता दें कि आज का दिन हिमाचल के लिए अच्छा नहीं रहा है। एक दिन में ही सात कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा में पांच और हमीरपुर दो मामले सामने आए हैं। हिमाचल में एक्टिव मामले 25 हो गए हैं।

