-
Advertisement
हिमाचल शर्मसार: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मिठाई खिलाने के बहाने झाड़ियों में की घिनौनी हरकत
मंडी। देवभूमि हिमाचल में हर रोज महिलाओं के रेप (Rape) और शारीरिक शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। हवस के दरिंदे छोटी बच्चियों को भी नही बख्श रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंडी (Mandi) जिला के गोहर से सामने आया है। यहां एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर में अकेली दिव्यांग महिला से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पंजाब पुलिस ने धरा आरोपी
पीड़ित बच्ची का पिता मजदूरी करता है। पुलिस को सौंपी शिकायत (Complaint) में झारखंड निवासी मजदूर ने बताया कि वह गोहर (Gohar) में मजदूरी करता है। शिबू नाम का एक अन्य व्यक्ति भी उसके साथ ही मजदूरी करता है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसका साथी शिबू उसके क्वार्टर पर आया था। जिसके बाद वह उसकी 7 वर्षीय बेटी को मिठाई खिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर उसे शिबू द्वारा की गई घिनौनी हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची की पिता की शिकायत के आधार पर शिबू के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group