-
Advertisement
#Corona Update : हिमाचल में आज 70 कोरोना संक्रमित, 126 हुए ठीक एक की गई जान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना (Corona) के चलते एक की मौत हुई है। रविवार रात 9 बजे स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 70 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों का आंकड़ा इससे काफी अच्छा है। आज 126 कोरोना संक्रमित (Corona infected) लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। आज सामने आए मामलों के साथ ही हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 56943 पहुंच गया है। जबकि हिमाचल में अभी भी 697 एक्टिव केस (Active Case) हैं। हिमाचल में अब तक 954 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Corona Vaccination के दूसरे दिन 100 लोगों में नजर आए Side Effect

आज किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सिरमौर (Sirmaur) जिला से 23 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा हमीरपुर जिला से 13, कांगड़ा से 12, सोलन से 6, ऊना से 6, शिमला (Shimla) से 5, मंडी से 3, कुल्लू से 1 और बिलासपुर से भी एक नया कोरोना मामला सामने आया है। इसके साथ ही आज ठीक होने वालों में हमीरपुर जिला से 43, कांगड़ा से 29, शिमला से 16, मंडी से 9, सोलन से 8, ऊना से 6, चंबा से 5, बिलासपुर से 5, सिरमौर से 3, कुल्लू से 1 और लाहुल स्पीति से भी एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

