-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज सात की गई जान, 714 नए कोरोना पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले भले ही कम होने लगे हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा चिंता का विषय है। प्रदेश में आज सात लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। आज शिमला जिला में तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं सोलन, कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर में भी एक एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 714 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट की उम्र दो साल और बढ़ी, अब इस उम्र में रिटायर होंगे ये कर्मचारी

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 1554 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। आज के मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस का आंकड़ा 5431 रह गया है। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 77 हजार 236 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 67 हजार 751 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 4033 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 167 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से शिमला में 118, मंडी में 119, हमीरपुर में 80, चंबा में 57, बिलासपुर में 46, सोलन में 48, सिरमौर मे 38, ऊना में 18, कुल्लू में 14, किन्नौर में 5 और लाहुल स्पीति में 4 लोग कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

