-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2025/02/Saif-Ali-Khan.jpg)
8 साल के तैमूर ने खू्#न से लथपथ सैफ अली खान से पूछा- क्या आप मरने वाले हो
Saif ali khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Bollywood Actor Saif Ali Khan)पर जनवरी में हमला हुआ था। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital)में भर्ती कराया गया था। सैफ अली खान की सर्जरी की गई थी और उन्हें 5 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। यह सब तैमूर-जेह की आंखों के सामने हुआ था। अब खुद सैफ अली खान ने हमले वाली उस खौफनाक रात के मंजर को बयां किया है। हमले के बाद जब सैफ को हॉस्पिटल भेजने के लिए कैब और ऑटो रिक्शा बुलाया जा रहा था, तब 8 साल के तैमूर ने पिता से पूछा- क्या आप मरने वाले हैं? सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह पहला सवाल था, जो बेटे ने उनसे हमले की रात पूछा था…. क्या आप मरने वाले हैं? तैमूर के इस सवाल पर सैफ ने कहा-नहीं।
एक्टर ने बताई उस रात की कहानी
सैफ अली खान ने बताया कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) डिनर के लिए बाहर गई थी और वो घर पर ही थे। जब वो लौटीं तो दोनों ने कुछ देर बातें कीं और फिर सोने चले गए। थोड़ी देर के बाद हाउस हेल्फ आई और डरते हुए बोली कि कोई घुस आया है। जेह के कमरे में एक आदमी है जिसके पास चाकू है और वह पैसे मांग रहा है। मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन शायद रात के 2 बजे थे। मैं जब जेह के कमरे में गया तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं देखा कि एक शख्स हाथ में दो स्टिक्स लेकर जेह के बेड पर है। वो स्टिक्स असल में हैक्सा ब्लेड थे। उसके दोनों हाथों में चाकू और चेहरे पर मास्क था। मैंने जाकर उसे सीधे दबोच लिया और उसे नीचे गिरा लिया। हमारे बीच हाथापाई हो गई। वह जोर से मेरी पीठ पर वार कर रहा था।
तैमूर भी अब्बू के साथ हॉस्टिपल जाना चाहते थे
सैफ अली खान ने बताया कि हमलावर के साथ हाथापाई में वो घायल हो गए थे और उनका कुर्ता खूान से लथपथ हो गया था। एक्टर को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाने के लिए उनकी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर और जेह (Taimur and Jeh) बिल्डिंग के नीचे ऑटो या कैब की तलाश कर रहे थे। सैफ अली खान ने बताया-मैंने अपने परिवार से कहा था कि मु्झे दर्द महसूस हो रहा है। मेरी पीठ में कुछ गड़बड़ है। तब करीना ने मुझसे कहा कि आप अस्पताल जाओ और मैं अपनी बहन के घर जाती हूं। वो लगातार कॉल कर रही थीं लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। हम लोगों ने एक-दूसरे की तरफ देखा और मैंने कहा कि मैं ठीक हूं। मैं मरूंगा नहीं। फिर तैमूर ने मुझसे पूछा कि क्या आप मरने वाले हैं? मैंने कहा, नहीं ‘ । वहीं एक्टर का सोचना था कि अगर कुछ भी होता है, तो तैमूर वहां पर मौजूद होगा। दरअसल खुद तैमूर भी अब्बू के साथ हॉस्टिपल जाना चाहते थे, तो सैफ हरि और बेटे तैमूर के साथ लीलावती हॉस्पिटल चले गए।