-
Advertisement
![80 soldiers will get bravery awards Kirti Chakra to 6 and Shaurya Chakra to 16th](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/01/80-soldiers-will-get-braver.jpg)
80 जवानों को मिलेगा बहादुरी पुरस्कर; 6 को कीर्ति चक्र, 16 को शौर्य चक्र
पंकज/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने गुरुवार को 80 जवानों के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Award) का ऐलान किया। इनमें से 12 जवानों को मरणोपरांत (Posthumous) वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति भवन से जारी सूची में 6 जवानों को कीर्ति चक्र और 16 बहादुरों को शौर्य चक्र दिया जाएगा। सेना मेडल से 53 जवान नवाजे जाएंगे। एक जवान को नौसेना मेडल और 4 जवानों को वायुसेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
कीर्ति चक्र से नवाजे जाएंगे ये जवान
कीर्ति चक्र पाने वाले 6 जवानों में सबसे पहला नाम मेजर दिग्विजय सिंह रावत का है। वे 21 बटालियन पैराशूट रेजीमेंट (Special Force) से हैं। दूसरा नाम मेजर दीपेंद्र विक्रम का है, जो सिख रेजीमेंट (Sikh Regiment) की 4th बटालियन में तैनात हैं। पंजाब रेजीमेंट के आर्मी मेडिकल कॉर्प की 26 वीं बटालियन में तैनात कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा महार रेजीमेंट 21 वीं बटालियन के पवन कुमार यादव को भी कीर्ति चक्र मिलेगा। पैराशूट रेजीमेंट के हवलदार अब्दुल मजीद को मरणोपरांत और राष्ट्रीय राइफल्स के 55 बटालियन में शामित पवन कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र (Kirti Chakra) से नवाजा जाएगा।
यह भी पढ़े:जब विधायक ने अपनी दादी को दिया पक्की सड़क का तोहफा, रो पड़े लोग
इन्हें मिलेगा शौर्य चक्र
1- मेजर मानेव फ्रांसिस, 21 वीं बटालियन, द पैराशूट रेजीमेंट (स्पेशल फोर्स)
2- मेजर अमनदीप झाकड़, 4th बटालियन द सिख रेजीमेंट
3- कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 कॉर्प्स ऑफ सिग्नल, राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)
4- कैप्टन अक्षत उपाध्याय, 20 बटालियन, जाट रेजीमेंट
5- नायब सूबेदार संजय कुमार भंवर सिंह, 21 बटालियन, द महर रेजीमेंट
6- हवलदार संजय कुमार, 9 असम राइफल्स सेना
7- राइफलमैन आलोक राव, 18 असम राइफल्स (मरणोपरांत) सेना
8 – श्री परषोत्तम कुमार, सी/ओ 63वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स सेना (सिविलियन)
9- लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, नौसेना
10- विंग कमांडर शैलेश सिंह, फ्लाइंग (पायलट) वायु सेना
11- फ्लाइट लेफ्टिनेंट हृषिकेश जयन करुथेदथ, फ्लाइंग (पायलट) वायु सेना
12- सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, 205 कोबरा सीआरपीएफ
13- उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल जम्मू-कश्मीर पुलिस
14- सहायक उप निरीक्षक अमित रैना जम्मू-कश्मीर पुलिस
15- सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद दार जम्मू-कश्मीर पुलिस
16- कांस्टेबल वरुण सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस