-
Advertisement
Indian Army | Martyr | Jai Hind |
जम्मू में ट्रेनिंग के दौरान बलिदान हुए पैरा कमांडो अक्षित शर्मा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बैजनाथ के रहने वाले थे। तवी नदी में एक विशेष ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बैजनाथ पपरोला नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 उस्तेहड़ गांव के निवासी सिपाही अक्षित शर्मा अपने माता.पिता की इकलौती संतान थी। परिजन नए घर में प्रवेश की सोच रहे थे, अब वहां से अर्थी उठेगी। अक्षित अभी अविवाहित थे। आज शहीद की पार्थिव देह घर पहुंच जाएगी और उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस वक्त घर का माहौल बेहद गमगीन है,बलिदानी के ताया सतपाल शर्मा का क्या कहना है देखें ये रिपोर्ट
