-
Advertisement
Mandi में फेस मास्क ना लगाने पर किए गए 994 चालान, 5 लाख वसूला जुर्माना
मंडी। एसपी गुरुदेव शर्मा ने मंडी जिलावासियों से कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतने और नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। नियमें की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जिला में सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क (Mask) घूमने वाले लोगों के 994 चालान कर 5 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं। इसके अलावा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 214 मामले पुलिस (Police) द्वारा दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Assam Police का नायाब तरीका, Shah Rukh के स्टाइल में सिखा रहे सोशल डिस्टेंसिंग
उन्होंने कहा कि ज्यादातर देखा गया है लोग मास्क को सही तरीके से नहीं पहन रहे हैं। वे या तो मास्क को गले में लटका कर रखते हैं या नाक को अच्छी तरह से कवर नहीं कर रहे हैं। मास्क का सही तरह से प्रयोग करना अत्यन्त आवश्यक है। यदि कोई व्यक्ति मास्क पहनने में लापरवाही करेगा तो उसे 500 रुपये जुर्माना भुगतना होगा। कोई व्यक्ति चालान होने के बावजूद भी बार-बार इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसे 5000 रुपये जुर्माना भरना होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन द्वारा जिला में 37 कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) बनाए गए हैं, उन सभी जोन में पुलिस व होम गार्डस के जवान तैनात किए गए हैं। ये जवान दिन रात इन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में कुछ गतिविधियों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि मान्य नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

