-
Advertisement
Car हादसे में घायल पति की मौत, पत्नी PGI में उपचाराधीन
Last Updated on February 16, 2020 by Deepak
राजगढ़। पबियाना के समीप हुए हादसे में घायल दंपति में पति ने पीजीआई (PGI) पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जबकि, मृतक की पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि राजगढ़-सोलन सड़क पर पबियाना के समीप आज सुबह कार (Car) हादसा हुआ था।
यह भी पढ़ें: राजगढ़ के समीप खाई में गिरी Car, दंपति घायल- PGI रेफर
पबियाना के समीप एक कार सीएच3एल-5996 सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कल्याण सिंह (65) पुत्र जालम सिंह निवासी टिकरी, डाकघर पबियाना, तहसील राजगढ़ और उसकी पत्नी संतोष देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को खाई से बाहर निकाल कर सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया था, लेकिन कल्याण सिंह ने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। राजगढ़ पुलिस (Police) हादसे की जांच में जुटी है।