-
Advertisement
Himachal: 10 जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, जाने कितने दिन सताएगा मौसम
शिमला। प्रदेश में दो दिन धूप निकलने के बाद एक बार फिर मौसम (Weather) करवट बदलने वाला है। आने वाले चार दिन तक प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश में बारिश (Rain) का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि 10 मई को प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि (hailstorm) की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: Cabinet ने वाकनाघाट में Center of Excellence के लिए दी मंजूरी, 85 करोड़ होंगे खर्च
मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 मई तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। वहीं एक बार फिर से मौसम खराब होने से गेहूं की फसल ले रहे किसानों के लिए मुशिकलें खड़ी हो सकती हैं। वहीं, बागवानों की नगदी फसलों के साथ आम को भी इससे काफी नुकसान हो सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

