-
Advertisement
Flipkart पर 90 फीसदी विक्रेताओं ने फिर शुरू किया Business, इन राज्यों ने दिखाई रूचि
वाॅलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली ई-कार्मस कंपनी फ्लिपकार्ट (E-commerce company flipkart) पर 90 फीसदी से अधिक विक्रेताओं ने अपना कारोबार (Business) फिर से शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रभाव के चलते देशभर की कंपनियां अपने परिचालन के तरीके पर नए सिरे से विचार कर रही हैं। फ्लिपकार्ट की तरफ से कहा गया है कि अप्रैल-जून के दौरान उसके साथ जुड़ने वाले नए विक्रेताओं (Sellers) की संख्या में करीब 125 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने कहा कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के एमएसएमई ने अपने कारोबार को ऑनलाइन करने में सबसे अधिक रुचि दिखाई है।
यह भी पढ़ें : चीन के विरोध में Zomato के कर्मचारियों ने जलाई कंपनी की T-shirts- कहा भूखे रहने को तैयार

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पेश किया
कोविड.19 के मद्देनजर फ्लिपकार्ट ने एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Health insurance plan) पेश किया है, जिसमें उनके परिजनों तथा कर्मचारियों के लिए विशेष रियायती दर पर 50,000 से 3,00,000 रूपए प्रति व्यक्ति की विशेष दरों पर हेल्थ कवरेज दी जाती है। विक्रेता समुदाय की कामकाजी पूंजी की समस्या के समाधान के लिए फ्लिपकार्ट के ग्रोथ कैपिटल प्रोग्राम (Flipkart’s Growth Capital Program) के जरिए ऋण पर विशेष पेशकश की गई है और प्लेटफार्म से जुड़े विक्रेताओं को 48 घंटों के भीतर लोन उपलब्ध कराया जाता है। लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान, फ्लिपकार्ट के सैलर प्रोटेक्शन फंड (SPF) के तहत ऑनलाइन विक्रेताओं को कारोबार में हुए अनुचित नुकसान की क्षतिपूर्ति के तौर पर एक निश्चित राशि पर दावा करने की सुविधा दी गई है।
