-
Advertisement
Indian Idol Fame नितिन कुमार की माता का निधन, आज 12 बजे ली अंतिम सांस
ऊना। बॉलीवुड के उभरते सितारे व इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार (Indian Idol Fame Nitin Kumar) नितिन कुमार की माता का आज दोपहर निधन हो गया। गायक नितिन कुमार की माता शशि शर्मा लंबे से बीमार थीं, जिनका उपचार भी चल रहा था। लेकिन आज शशि शर्मा मौत से चली लंबी जंग हार गई। बेटे नितिन ने माता के देह को मुखाग्रि दी। बता दें कि नितिन जिला ऊना (Una) के उपमंडल अंब के शिवपुर गांव से संबंध रखते हैं। नितिन के पिता राजेंद्र बबलू स्वास्थ्य विभाग (Health Department) से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता शशि गृहणी थी। नितिन की माता शशि पिछले करीब तीन वर्ष से कैंसर पीड़ित बताई जा रहीं थीं। जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। आज अचानक तबीयत बिगड़ी और दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। कोरोना महामारी के चलते नितिन भी इन दिनों घर पर ही हैं। नितिन ने शाम को माता के देह को मुखाग्रि दी। नितिन की माता के निधन पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व प्रो. राम कुमार सहित अन्यों ने शोक व्यक्त किया है।

