-
Advertisement
हिंदी नहीं आती फिर भी इस बच्चे ने #Sushant के लिए गाया Bollywood Song
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद पूरी दुनिया के फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी बहन श्वेता ऑनलाइन ग्लोबल प्रेयर करवा चुकी हैं जिसमें दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया था। सुशांत के नन्हे से फैन ने सबका दिल जीत लिया है। श्वेता ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बच्चे का वीडियो (Video) शेयर किया है। बच्चे की प्रोफाइल से पता चल रहा है कि वह पोलैंड का है। उसे हिंदी बोलनी नहीं आती, लेकिन वह सुशांत का गाना गा रहा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने ये वीडियो रीशेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, थैंक यू और हैशटैग लिखा है, सरहदों ने अलग किया और भावनाओं ने जोड़ा।
यह भी पढ़ें: सुशांत की Bank statement से हुआ खुलासा- 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे
Thank you…#SSRisanEmotion #DividedByBordersUnitedByEmotions https://t.co/swZgO2W1Uw
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) September 4, 2020
इस बच्चे ने सुशांत को श्रद्धांजलि (Tribute) दी है। बच्चे को हिंदी नहीं आती पर वह हिंदी गाने गा लेता है। उसका ट्विटर अकाउंट उसके पिता हैंडल करते हैं। इस बच्चे ने सुशांत की फिल्म ‘राब्ता’ का गाना लंबिया सी जुदाइयां’ गाया है। सुशांत के फैन्स लगातार उन्हें दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। उनकी मौत के बाद से ही उन्हें चाहने वाले सीबीआई जांच की मांग करने लगे थे। उनके लिए यकीन करना मुश्किल है कि उनका चहेता स्टार आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है। सोशल मीडिया पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कई फैन पेज बन चुके हैं जिनमें दुनियाभर के लोग जुड़े हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
