-
Advertisement
Kullu Police in Action: 10 साल बाद पकड़ा दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी
कुल्लू। अब इसे कुल्लू पुलिस की उपलब्धि कहा जाए या फिर कुछ और। पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण (Rape And Kidnapping) के एक आरोपी को 10 साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पीजीआई चंडीगढ़ की पार्किंग से गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कुल्लू का ही रहने वाला है। चलो 10 साल बाद ही सही पर पीड़िता को न्याय की उम्मीद तो बंधी है। कहा जा सकता है कि देर आए पर दुरुस्त आए।
यह भी पढ़ें: #Nahan से नाबालिग का अपहरण कर हरियाणा में किया दुष्कर्म, आरोपी Arrest
आरोपी पर 2010 में अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से यह फरार चल रहा था। इसके चलते 31 जुलाई को कुल्लू की एक अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित करार दिया गया था। पुलिस इस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस को आरोपी की चंडीगढ़ (Chandigarh) में होने की सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने सुनयोजित तरीके से शातिर को पीजीआई चंडीगढ़ की पार्किंग (Parking) से गिरफ्तार किया। आरोपी 60 वर्षीय राजेश जोशी जिला कुल्लू के रामशीला अखाड़ा बाजार का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर दुष्कर्म पीड़िता की मां का आरोपः बेटी को Police ने किया प्रताड़ित, मारपीट भी की
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने चरस के एक मामले में भी उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2015 में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से व्यक्ति न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। 31 जुलाई को स्पेशल जज कुल्लू (Kullu) की अदालन ने उद्घोषित अपराधी करार दिया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और सोमवार को चंडीगढ़ में नाइट फूड रेस्टोरेंट के पास गिरफ्तार किया। 33 वर्षीय संजीव कुमार कनखरी हमीरपुर का निवासी है। पुलिस ने दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है व न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags



