-
Advertisement
#Smart_City धर्मशाला में तीसरी आंख रखेगी नजर, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो कटेगा E-Challan
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला (Smart City Dharamshala) में अब नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस (Police) के साथ तीसरी आंख की नजर रहेगी। इन (CCTV) कैमरों की मदद से पुलिस अब ई-चालान (E-Challan) काटेगी, जो तस्वीर के साथ सीधे आपके घर पर आएंगे। कांगड़ा पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोकने की बजाय अब उनके घर का रास्ता तलाशने का फैसला किया है। तीसरी आंख से ई-चालान की प्रक्रिया अगले कल यानी दो नवंबर से शुरू हो जाएगी। यानी की धर्मशाला की सड़कों पर पुलिस कर्मी बेशक आपको देखे या ना देखें, लेकिन पुलिस की तीसरी नजर यानी सीसीटीवी (CCTV) हमेशा आप पर नजर रखेगी और यही नहीं यही तीसरी आंख आपका चालान भी काट देगी। पुलिस ने यह फैसला धर्मशाला की सड़कों पर तेज रफ्तार ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग और अन्य ट्रैफिक नियमों (Traffic rules)का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए लिया है। इसके लिए तीन एएनपीआर और दो आरएलवीडीएस कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस दो नवंबर से इन कैमरों की मदद से ई-चालान की कार्रवाई शुरू करेगी।
यह भी पढ़ें: #Mandi: ट्रैफिक रूल्स तोड़े तो SP Madam लेंगी क्लास, नंबर जारी- जनता बनेगी CCTV

यह भी पढ़ें: #Without_Helmet घर से निकलना पड़ा भारी, Scooter की कीमत से ज्यादा का कट गया चालान
बता दें कि धर्मशाला में तीसरी आंख यानी कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अब दो नवंबर से ई-चालान काटने की शुरुआत की जाएगी। अब सड़कों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चालान काटेगी। ट्रैफिक पुलिस उनपर भी नजर रखेगी जो दोपहिया वाहनों पर सिर्फ पुलिस से बचने के लिए हेलमेट लेकर चलते हैं और लगाते नहीं हैं। बिना हेलमेट, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर ऑनलाइन (Online) चालान के संदेश सीधे आपके मोबाइल फोन(Mobile Phone) पर आएंगे। वाहन मालिक को ऑनलाइन ही इन चालानों का भुगतान करना होगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के वाहनों के कैमरे फोटो खींचेंगे और चालान ऑनलाइन जेनरेट होगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो रही है, इससे पहले पुलिस विभाग ने इसका ट्रायल किया था जो सफल रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


