-
Advertisement
Manali के वशिष्ट में जला दो भाइयों का मकान, लाखों का नुकसान
कुल्लू। सर्दी के मौसम में प्रदेश में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पर्यटन नगरी मनाली Manali) के साथ लगते वशिष्ठ गांव में( Vashist village)एक मकान में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में करीब 6 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात समय करीब 2:46 बजे सूचना मिली कि गांव वशिष्ठ में रुप दास पुत्र टेक राम और इसके बेटे भिमी राम व प्रीतम चंद के 2 मजिला मकान में आग ( Fire) लग गई। इस मकान में आरा मशीन भी लगी है।
यह भी पढ़ें: #Punjab में भीषण हादसा : ट्रक से टकराकर Car में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ। मौका पर अग्निशमन के कर्मचारियों, पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि आग शाट सर्किट होने से लगी है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी घटना में करीब 5-6 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

