-
Advertisement
ऐसा क्या खास है #Maldives में जो बॉलीवुड स्टार्स जाते हैं छुट्टियां बिताने, देखें तस्वीरें
Last Updated on November 22, 2020 by
अगर कोई आप से पूछे कि छुट्टियां बिताने के लिए आप की पसंदीदा जगह कौन सी है तो किसी को बर्फ से ढके पहाड़ अच्छे लगते हैं तो किसी को समुद्र का गहरा नीला पानी। अकसर आप ने फिल्म स्टार्स को छुट्टियों की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए देखा होगा और ये सारी फोटो हमें काफी अच्छी भी लगती है। इन दिनों बहुत सारे फिल्म स्टार्स मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं और आप का भी मन कर रहा होगा कि मालदीव में ऐसा क्या खास है जो यह बॉलीवुड सेलेब्स ( Bollywood celebs)की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है और यहां लगातार फिल्म स्टार घूमने पहुंचते रहते हैं। तो हम आप को बताते हैं मालदीव ( #Maldives)को बारे में कि ऐसा वहां पर क्या है जो लोग वहां जाते हैं तो सबसे पहले मालदीव दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक है। मालदीव का केवल एक प्रतिशत हिस्से में ही ज़मीन है और बाकी 99 प्रतिशन में पानी ही पानी हैं। भारत से कुछ ही दूर बसी इस दुनिया का नजारा वाकई अद्भुत है। खासबात यह है कि यहां का मौसम भी हमेशा सुहावना होता है, यानी आप कभी भी वहां पर जा सकते हैं।
मालदीव 1200 छोटे द्वीपों से बना देश है, जिनमें से 200 पर आबादी बसी हुई है। इनमें से 50 पर सैलानियों के रहने के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। हर टापू की अपनी खूबसूरती और खासियत है। 50 टापूओं में से 30 गेस्ट हाउस वाला माफूसी आईलैंड काफी मशहूर है।
-. सबसे पहली बात तो ये कि मौजूदा दौर में कोविड-19 महामारी के बीच मालदीव की यात्रा काफी आसान बनी हुई है। हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूद द्वीपों के इस देश में कोई भी रवाना होने से 72 घंटे पहले कराए गए टेस्ट के सर्टिफिकेट के साथ यहां पहुंच सकता है। सर्टिफिकेट में टेस्ट लेबोरेटरी का नाम और पता दर्ज होना चाहिए।
मालदीव में दुनिया के सबसे खूबसूरत रिजॉर्ट और होटल मौजूद हैं और साथ ही बीच की खूबसूरती भी मन मोह लेने वाली है। यहां वाटर विला भी मौजूद हैं जहां कांच से बने कमरे में आप पानी के नीचे रहने का मजा ले सकते हैं।
– सुरक्षित और आसान ढंग से मालदीव की यात्रा संभव है और यहां ठहरने के लिए कई स्तरों की आकर्षक सुविधाएं मौजूद हैं। साथ ही स्पोर्ट्स और सैलानी कई तरह की गतिविधियों का हिस्सा भी बन सकते हैं।
यहां सीमित बजट वाले लोगों के लिहाज से सस्ती कीमतों पर भी गेस्ट हाउस मौजूद हैं, जहां घूमने पहुंचे लोग आसानी से रह सकते हैं। यहां का सी-फूड भी लोगों को आकर्षित करता है। मालदीव की खास चॉकलेट भी यहां की खासियतों में शामिल है।