-
Advertisement
Sundernagar में खाई में लुढ़क गई नैनो, डडौर के युवक की गई जान
सुंदरनगर। मंडी जिला उपमंडल सुंदरनगर( Sundernagar)के सलापड़ क्षेत्र के ध्वाल में एक नैनो कार ( Nano car)अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर मौत (Death)हो गई व दूसरा सवार घायल हुआ है जिसका उपचार सुंदरनगर अस्पताल ( Sundernagar Hospital)में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ध्वाल गांव में एक नैनो (एचपी -33डी -5062) मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे के वक्त कार में चालक के साथ कुल दो लोग सवार थे। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो की #मौत, तीन की हालत गंभीर

कार चालक युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी व दूसरे घायल को कार से बाहर निकालते हुए सुंदरनगर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर सलापड़ पुलिस चौकी के कर्मी भी मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर सुंदरनगर अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। मृतक की पहचान रवि कुमार (32) पुत्र दयाराम निवासी डडौर बल्ह,मंडी व घायल युवक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र नरेश कुमार अलाथु भंगरोटू मंडी के रूप में हुई है। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि कार हादसे में एक युवक की मौत हुई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


