-
Advertisement
‘रावण ने लिया बदला ‘… दहन के वक्त भीड़ पर बरसाए रॉकेट, जान बचाकर भागे लोग
Viral Video: दशहरा और रावण दहन का मौका हो और सोशल मीडिया पर कोई मजेदार वीडियो वायरल न हो, ऐसा होना तो लगभग नामुमकिन है! इस साल भी रावण दहन का एक ऐसा ही अतरंगी और बेहद कॉमिक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
आमतौर पर रावण दहन के समय पटाखे और आतिशबाजी आसमान की ओर फूटते हैं, लेकिन इस बार तो ‘लंकापति’ ने सीधे जनता और रामलीला के कलाकारों पर ही मोर्चा खोल दिया!
Dussehra is incomplete without this video 😂
Happy #Dussehra guys🥳 pic.twitter.com/BeXg0Jwvcx— Vayla Singh (@vaylasingh) October 20, 2026
‘सेल्फ डिफेंस’ में आ गया रावण!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @vaylasingh हैंडल से वायरल हो रही 21 सेकंड की इस छोटी सी क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रभु श्रीराम के गेटअप में खड़े कलाकार जैसे ही धनुष से रावण के पुतले में आग लगाते हैं, वैसे ही पुतला मानो गुस्से में आ जाता है। पुतले में आग लगते ही उसके अंदर लगे रॉकेट एक के बाद एक सीधे भीड़ की दिशा में छूटने लगते हैं।माहौल देखकर ऐसा लगता है कि मानो रावण दहन होने से पहले ‘सेल्फ डिफेंस’ (आत्मरक्षा) में आ गया हो और जनता पर अपने ‘अग्निबाण’ चलाकर बदला ले रहा हो!
मची भगदड़, बैकग्राउंड म्यूजिक ने बनाया वीडियो को ‘एपिक’
रॉकेट की अचानक हुई इस बौछार से मौके पर मौजूद लोगों के पसीने छूट गए। क्या आम जनता और क्या रामलीला के कलाकार—सभी अपनी-अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। राहत की बात यह रही कि इस अचानक हुए हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वीडियो के साथ लगा फनी बैकग्राउंड म्यूजिक इस पूरे नजारे को और भी ज्यादा कॉमिक बना देता है।
पंकज शर्मा
