-
Advertisement
देहरा- Haripur सड़क मार्ग पर दौड़े वाहन, पुली गिरने से हुआ था बंद
हरिपुर। जिला कांगड़ा के देहरा-हरिपुर (Haripur) वाया खैरियां सड़क मार्ग पर झकलेड़ के पास पुली टूटने से बंद रोड़ बहाल हो गया है। पीडब्ल्यूडी (PWD) ने पुली के साथ वाली जगह पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही बहाल की। नई पुली बनने तक इसी मार्ग से वाहन गुजरेंगे। बता दें कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोसड़का से करीब आधा किलोमीटर पहले पंडित विपिन शर्मा के घर के पास की पुली शाम को अचानक गिर गई। पुली गिरने से यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। अंधेरा होने के चलते वैकल्पिक मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। यह पुली काफी पुरानी हो चुकी थी और पहले भी कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रिपेयर करवाकर काम चलाया जा रहा था। अब इस जगह नई पुली बनना प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी हरिपुर के एसडीओ (SDO) नितिन चौधरी ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग का निर्माण का करवाकर ट्रैफिक बहाल कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः देहरा- Haripur सड़क मार्ग पर टूटी पुली, Traffic रुका- पढ़ें खबर
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

