-
Advertisement
#Himachal में चिट्टे के साथ हरियाणा के दो लोग धरे, एक आर्मी जवान
कुल्लू। जिला कुल्लू पुलिस (Kullu Police) ने 69 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इसमें एक व्यक्ति आर्मी का जवान है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि एक दिन पुराने चिट्टा मामले में जांच के दौरान मौहल के पास एक ऑल्टो कार (एचआर 76 ई 4587) में दो व्यक्तियों से 69 ग्राम चिट्टा (Chitta) बरामद किया है। इसकी पहचान 27 वर्षीय संदीप कुमार राठी पुत्र राकेश कुमार राठी निवासी शेखुपुर माजरी फारूखनगर गुरुग्राम हरियाणा व 27 वर्षीय हेमत पुत्र जितेंद्र सिंह गुरुग्राम हरियाणा (Haryana) के रूप में हुई है। इनमें से संदीप कुमार राठी भारतीय सेना में सेवारत है।
यह भी पढ़ें: #Kullu पुलिस ने 2020 में NDPS के 300 मामले किए दर्ज, 170 किलो #Charas और 57 सप्लायर्स धरे
बता दें कि कुल्लू पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। इससे पहले भी कई लोगों को नशे के सामान के साथ पकड़ा है। पर एक आर्मी जवान (Army Jawan) का चिट्टे के साथ पकड़े जाना काफी चिंता का विषय है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

