-
Advertisement
दुनिया के इन शहरों की गलियां इतनी सुंदर, मन चाहे यहीं बस जाएं
Last Updated on April 7, 2022 by sintu kumar
हमारी यह दुनिया बहुत खूबसूरत है। कुछ नजारे हमें कुदरत ने दिए हैं और कुछ लोगों ने अपनी मेहनत से संवारें हैं। जो सुंदर नजारे हमें कुदरत ने दिए हैं उन में बहुत सारे तो मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए तहस- नहस कर दिए। ऊंची इमारतें बना डाली , जंगल काट डाले और नदियों- नालों का रुख मोड़ दिया , इन सबसे का परिणाम भी मनुष्य भोग रहा है। इस सबसे हटकर आज भी इस धरती पर बहुत सारी ऐसी जगह हैं जो वाकई सुंदर है। जिन को देख कर लगता है यहीं पर जीवन बिता दें। आज हम आप को ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है ।
यह भी पढ़ें: तो यहां हैं मिट्टी की बहुमंजिली इमारतें
सबसे पहले बात करते हैं इटली में अम्ब्रिया के शहर स्पेलो की। यहां पर घरों की खिड़कियां, बालकनी, बिल्डिंग और गलियां रंग-बिरंगे फूलों से सजी हुई दिखाई देती हैं। इनसे फैली खुशबू यहां के माहौल को रुमानियत से भर देती है. जो इसकी पहचान बन चुकी है। यहां के फिजाएं और नजारे इतने हसीन हैं कि ये आपके दिल और दिमाग में घर कर जाएंगे.
इसके बाद अमेरिका की सैर करते हैं तो सैनफ्रांसिसको, कैलिफ्रॉनिया में विक्टोरियन स्टाइल में घर बनाए गए हैं। 8 तेज मोड़ के चलते लोमबार्ड स्ट्रीट दुनिया की सबसे घुमावदार सड़कों में एक है। बसंत के मौसम में जब फूल उगते हैं तो इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है।
ब्राजील के आधुनिक शहर को तीन ब्लॉक में विभाजित किया गया और वहां खूबसूरत पेड़ लगाए गए हैं। यहां पर रूआ गोन्जकले दे कार्वाल्हो की 500 मीटर वाली सड़क सबसे शानदार है। वो 100 से ज्यादा टिपुआना पेड़ों से घिरी है, जहां प्रकृति की एक अनोखी छटा देखने को मिलती है।
पाउंड स्ट्रीट को ऑस्ट्रेलिया में जैकरांडा एवेन्यु के नाम से पहचाना जाता है। यह सड़क बड़ी तादाद मे लाइलेक के फूलों से लदी हुई है। बैंगनी रंग के ये फूल इस रास्ते को और सुंदर बना देते हैं। यह पर्यटकों के लिए बेहद खास है। ता है. इसे देखकर आपको हॉरर मूवी के कुछ सीन याद आ जाएंगे।