-
Advertisement
#Mehbooba_Mufti का बयान, चुनाव पास होते तो गलवान के बाद जरूर करते बालाकोट जैसी Strike
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती (EX CM Mehbooba Mufti) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्विट (Tweet)कर कहा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) पुलवामा हमला (Pulwama Attack) का बदलना लेने के लिए नहीं की गई थी बल्कि यह तो भाजपा (BJP) को फायदा पहुंचाने के लिए की गई थी। हालांकि उन्होंने अपने ट्विट में भाजपा का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन यह बात जगजाहिर है कि महबूबा मुफ्ती का इशारा किस ओर था।
https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1351139165556109313
महबूबा मुफ्ती ने केंद्र और भाजपा को निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई ट्विट किए। इसके अलावा महबूबा मुफ्ती ने रिपलब्कि भारत के एडिटर एंड चीफ अर्नब गोस्वामी की लीक चैट को लेकर भी ट्विट किए और कई तरह के सवाल उठाए। बालाकोट एयर स्ट्राइक पर ट्विट करते हुए महबूबा मुफ्ती ने लिखा…जिसने भी 2019 में बालाकोट हमलों के समय की आलोचना की, उसकी आलोचना की गई और उसे राष्ट्र विरोधी करार दिया गया। आज हम यह कहते हैं कि यह चुनाव में एक विशेष पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था और पुलवामा हमले के शहीदों का बदला लेने के लिए नहीं किया गया था।
https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1351139168081104900
रिपबल्कि टीवी पर निशाना साधते हुए महबूबा ने लिखा कि… राष्ट्रीय सुरक्षा और स्मारकीय महत्व के मुद्दों को एक टीआरपी तमाशे के लिए कम कर दिया गया है, जो बीजेपी को फायदा पहुंचाता है और झूठी खबरें बनाता है। लोगों को नकली समाचारों पर विश्वास करने के लिए वातानुकूलित किया जाता है, देश के भीतर और बाहर काल्पनिक दुश्मनों से नफरत करते हैं। राष्ट्र जानना चाहता है कि इसके लिए कौन कीमत चुकाएगा ?। यही नहीं, महबूबा मुफ्ती ने एक और ट्विट किया और बालाकोट एयर स्ट्राइक को गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से जोड़ा। उन्होंने लिखा कि किसे पता यदि चुनाव पास होते तो भारत सरकार ऐसा ही करती।

