-
Advertisement
अब Cambodia ने भारत से मांगी #CoronaVaccine, जानें अब तक किन देशों ने की डिमांड
Last Updated on January 19, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर दुनिया (World) की निगाहें भारत पर टिकी हुई है, क्योंकि भारत (India) के पास वो क्षमता है जिससे वो अपने साथ कई देशों की जरूरत (Need) भी पूरी कर सकता है। ऐसे में दुनिया भर के देश कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत से मदद (Help) मांग रहे हैं। इस लिस्ट में अब नया नाम जुड़ गया है। अब कंबोडिया (Cambodia) के पीएम हुन सेन (PM Hun Sen) ने भारत से कोरोना वैक्सीन भेजने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Corona Vaccination के दूसरे दिन 100 लोगों में नजर आए Side Effect
हालांकि चीन ने कंबोडिया के लिए दस लाख कोविड वैक्सीन भेजी हैं। इसके बावजूद कंबोडिया ने भारत से भी वैक्सीन भेजने की मांग की है। इससे पहले नेपाल, भूटान, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, ब्राजील, श्रीलंका, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम, मोरक्को, सऊदी अरब और मंगोलिया भी भारत से कोरोना वैक्सीन मांग चुके हैं। गौरतलब हो कि भारत में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हो चुका है।
पहले चरण में कोरोना से जंग लड़ने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। भारत में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीके को आपातकालीन मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि कई देश भारत से तत्काल कोरोना वैक्सीन की सप्लाई मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोसी देशों को भारत कोरोना वैक्सीन देने पर भी विचार कर रही है। भारत सरकार 45 लाख कोवैक्सीन के डोज में से 8 लाख डोज भारत की ओर से मॉरिशस, फिलिपींस और म्यांमार को भेजी जा सकती हैं। इस बात पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन भारत कई देशों की मदद करने पर विचार कर रहा है।