-
Advertisement
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता का 92 वर्ष में निधन, BJP नेताओं ने जताया शोक
कुल्लू/शिमला। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता राजमाता द्वेश्वरी देवी के निधन का आज निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित सभी पदाधिकारीगण, सभी मंत्रीगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्ष कुल्लू भीम सेन ने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता, राजमाता द्वेश्वरी देवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।बीजेपी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

