-
Advertisement
Twitter पर कुत्ते के लिए दुल्हन ढूंढ रही महिला, पोस्ट पर आ रहे ऐसे मजेदार कमेंट
नई दिल्ली। शादी के लिए वर या वधु ढूंढने के लिए लोगों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज के समय में तो ये काम काफी आसान हो गया है। खासकर सोशल मीडिया की वजह से अच्छा रिश्ता ढूंढने में और आसानी हो गई है। आजकल कई ऐसी मैट्रिमोनियल साइट्स (Matrimonial Sites) हैं, जहां पर लोगों को उनकी पसंद का हमसफर आसानी से मिल जाता है। इंसानों के लिए रिश्ते खोजना तो अब आम बात हो गई है। अब तो लोग अपने जानवरों के लिए भी रिश्ते खोजने लगे हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: बाघ तैरकर कर रहा था नदी पार, नाव में बैठे लोगों ने मचाया शोर, फिर जो हुआ देखें Video
Tbh only reason I’m still on Facebook is for Indian dog parents groups! So EXTRA. Never disappoints pic.twitter.com/wCo0LkcCyT
— दामिनी (@DammitDamini) January 22, 2021
केरल (Kerala) की रहने वाली एक महिला ने अपने कुत्ते (Dog) को पार्टी वेयर कपड़े पहनाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया Twitter पर पोस्ट की और उसके लिए दुल्हन खोजने की बात कही। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कुत्ते ने पारंपरिक मुंडू (लुंगी) और एक गुलाबी शर्ट पहनी हुई है। कुत्ता अपनी मालकिन के सहारे दोनों पैरों पर खड़ा दिख रहा है, वहीं दूसरी तस्वीर में कुत्ता केले के पत्ते पर परोसे गए खाने के आगे बैठा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है- ‘अगर कोई अपनी लड़की के लिए हैंडसम मलयाली लड़का तलाश कर रहा है तो ये डिजर्विंग लड़का है।’ लोग इस फोटो पर प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।
https://twitter.com/ali_tenzu/status/1352730416667631616
वहीं, पोस्ट वायरल (Viral) होने के बाद कश्मीर (Kashmir) की रहने वाली एक लड़की ने अपनी पालतू फीमेल डॉग के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरी लड़की यहां है, वह कश्मीर से है।’ लोग इस क्यूट सी फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।
Yes she is here👰
# from delhi pic.twitter.com/GAZG8oejO2— Sneha Nair (@sneha18255267) January 25, 2021
https://twitter.com/pranushka_srk/status/1353380478938566656
