-
Advertisement
#FarmersProtest : अब किसानों ने किया संसद मार्च का ऐलान, पहली फरवरी को करेंगे कूच
Last Updated on January 25, 2021 by Deepak
नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Agricultural Laws) के खिलाफ करीब 61 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। काफी दौर की बैठकों के बाद किसानों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) की इजाजत दे दी गई है। अब किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि पहली फरवरी को संसद मार्च (Parliament March) किया जाएगा। क्रांतिकारी किसान यूनियन (Krantikari Kisan Union) के नेता दर्शन पाल ने कहा है कि पहली फरवरी को संसद के लिए पैदल मार्च किया जाएगा। दरअसल पहली फरवरी को संसद में बजट पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राज्यपाल कंगना से मिल सकते हैं, लेकिन आंदोलनरत किसानों से नहीं : शरद पवार
दर्शन पाल का कहना है कि किसानों की लड़ाई मोदी सरकार से है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए नौ जगहों से रैली निकाली जाएगी। दर्शन पाल ने कहा कि ट्रैक्टर रैली पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी और इससे देश की इज्जत बढ़ेगी। उधर, ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है।
इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, आईबी चीफ, दोनों गृह राज्य मंत्री भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी गृहमंत्री को दे रहे हैं। यहां बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के लिए किसान नेताओं पर 37 शर्तें लगाई हैं। ट्रैक्टर रैली के लिए 12 बजे से शाम पांच बजे का समय तय किया गया है।