-
Advertisement
#panchayatelection : राज्य चुनाव आयोग ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर 10 कर्मचारियों को किया निलंबित
Last Updated on January 25, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं (Panchayat election) में चुनावों में ड्यूटी (Duty) में कोताही बरतने वाले 10 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। राज्य चुनाव आयोग ने इन 10 कर्मचारियों को निलंबित (Suspended) कर दिया है। आयोग ने इन सभी दस कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब कर दी है। निलंबन की गाज सिरमौर में 4, शिमला 3, कांगड़ा 2 और बिलासपुर में एक कर्मचारी पर गिरी है। शिमला के तीनों कर्मचारियों ने बैलेट पेपर पर वोटरों के नाम लिख दिए थे। जबकि सिरमौर के चारों कर्मचारियों (Employees) ने चुनाव ड्यूटी ज्वाइन ही नहीं की और उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। कांगड़ा के कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया था।
यह भी पढ़ें: Himachal: उपप्रधान पर निकाला पत्नी की हार का गुस्सा, जड़े थप्पड़- जातिसूचक शब्द भी कहे
कांगड़ा के दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने मतगणना के समय सही तरीके से ड्यूटी नहीं की। इस कारण से इन सभी को निलंबित किया गया है। चुनाव आयोग (State election commission) निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागाध्यक्षों से जांच करवाएगा। इन विभागाध्यक्षों की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। बता दें कि इन कर्मचारियों को दोषी पाया जाता है तो उनको सजा दी जा सकती है। सजा के तौर पर कर्मचारियों को डिमोट किया जा सकता है या फिर उनकी वेतनवृद्धि घटाई जा सकती है। चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि दस कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में कोताही करने पर निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ विभागाध्यक्षों से जांच रिपोर्ट (Report) मांग ली है।