-
Advertisement

Smoking ने इस शख्स का किया ऐसा हाल, खबर पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश
आपने हमेशा सुना होगा कि सिगरेट पीना (Smoking) हानिकारक होता है और इसके कई तरह के नुकसान के बारे में आप जानते होंगे, लेकिन इससे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जो हर किसी को हैरान कर रहा है। ये हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है चीन में। यहां पर एक शख्स का पूरा शरीर पीला पड़ गया। ये कलर इतना ज्यादा गाढ़ा था कि ऐसा लग रहा था कि जैसे इस शख्स ने अपने ऊपर पीले रंग का पेंट करा लिया हो। ये व्यक्ति पिछले तीस साल से चेन स्मोकर (Chain smoker) था।
यह भी पढ़ें: ये अमीर महिला खा जाती है बिल्ली का खाना, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
जानकारी के अनुसार चीन (China) के जियांग्सु प्रांत में रहने वाले 60 साल के इस शख्स को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने बताया कि उसे जॉन्डिस है। जॉन्डिस के चलते किसी इंसान का शरीर पीला पड़ सकता है। इसके अलावा आंखों का सफेद हिस्सा भी पीला पड़ सकता है। ये दरअसल शरीर में पीले रंग के बिलीरुबीन के शरीर में जमा हो जाने के चलते होता है। ये किसी लीवर से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है और ऐसे हालातों में तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।
हालांकि इस व्यक्ति के शरीर का रंग काफी ज्यादा ब्राइट पीला हो चुका था। डॉक्टर्स (Doctors) का कहना था कि इस व्यक्ति के अग्न्याशय में ट्यूमर हो गया था और ये ट्यूमर इतना बड़ा था जिसके चलते इस व्यक्ति की पित्त नलिकाएं ब्लॉक हो गई थी और इसे जॉन्डिस हो गया था। डॉक्टर्स का कहना है कि अत्यधिक सिगरेट पीने के चलते इस व्यक्ति की कोशिकाएंओं का साइज सामान्य से बहुत अधिक बढ़ गया था और उसके हालात काफी बुरे हो गए थे। डॉक्टर्स ने बताया कि इस व्यक्ति की लाइफस्टाइल (Lifestyle) काफी खराब थी और ये पिछले तीस साल से शराब पी रहा है और स्मोकिंग कर रहा है। इस व्यक्ति के ट्यूमर को निकाला जा चुका है जिसके बाद इस व्यक्ति का स्किन कलर भी सामान्य हो गया। हालांकि डॉक्टर्स ने साफ किया कि अगर वो अपनी लाइफस्टाइल नहीं सुधारता है तो उसे बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा।