-
Advertisement
सुजान सिंह पठानिया…बस यादें ही शेष
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया (Congress MLA Sujan Singh Pathania) का आज निधन (Passed Away) हो गया है। वे 78 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी मंत्रियों सहित अन्य कांग्रेसी और बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
वहीं, पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह ठाकुर ने सुजान सिंह पठानिया को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए 39 साल पहले की एक फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की आकस्मिक मृत्यु पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।मेरे साथ ही सुजान सिंह पठानिया भी 1977 में पहली बार विधायक बने थे।मेरे परम स्नेही मित्रों में से एक थे। पिछली रात को ही स्वयं फोन कर मेरा कुशलक्षेम पूछा तथा बोला कि यह आखिरी बात हो।यह फोटो 1982 का है, जिसमें उनके साथ मध्य में सुजान सिंह पठानिया तथा उनके बाईं ओर चच्योट आज की सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय मोती राम ठाकुर हैं।