-
Advertisement
Jobs: भारतीय वायुसेना में भरे जाएंगे 255 पद, दसवीं पास भी कर सकते हैं Apply
कोरोना काल में बहुत सारे लोग अपना रोजगार खो चुके हैं। अगर आप भी रोजगार ( Job) की तलाश में है तो ये खबर आप के काम की है। भारतीय वायुसेना में ग्रुप सी में कई असैनिक पदों पर भर्तियां होने जा रही है। इसके लिए अगर आप की शैक्षणिक योग्यता दसवीं है तो भी आप एप्लाई कर सकते हैं। यहां मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएट तक के छात्रों के लिए वैकेंसी है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है पर आप चाहे तो अभी भी एप्लाई कर सकते हैं। ये सभी भर्तियां वायुसेना के साउथ वेस्टर्न एयर कमांड हेडक्वार्टर ( South Western Air Command headquarters)के तहत की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : ECIL ने टेक्निकल ऑफिसर के लिए 650 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल
इन 255 पदों पर होंगी भर्तियांः मल्टी टॉस्किंग स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ, मेस स्टाफ, एलडीसी, क्लर्क हिंदी टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 स्टोर सुपरीटेंडेंट, स्टोरकीपर, लांड्री मेन, आया/ वार्ड सहायिका, कुक, फायरमैन
योग्यताएंः पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग- अलग मांगी गई है. इन में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवी है और अन्य पदों के अनुसार 12वीं व स्नातक की डिग्री भी मांगी गई है।
आयु सीमाः न्यूनतम उम्र सीमा 18 व अधिकतम 25 साल है।
इसके अलावा ओबीसी वर्ग तो तीन साल एससी व एसटी पांच व दिव्यागों को अधिकतम उम्र में 10 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा विभागीग कर्मियों, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी आयु सीमा में छूट की हकदार होगी।
इस पदों के लिए आनलाइन आवेदन नहीं होंगे। लिहाजा आप को ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म में नोटिफिकेशन का प्रिंट लेकर उसमें सारा विवरण भरें और दिए गए पते पर प्रेषित करें। आवंदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 मार्च 2021 है।
अधिक जानकारी के लिए आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
