-
Advertisement

हिमाचल बीजेपी ने नगर निगम चुनाव के लिए समितियां की गठित- इन्हें सौंपा दायित्व
शिमला। कांग्रेस (Congress) के बाद अब बीजेपी (BJP) ने भी धर्मशाला, पालमपुर, मंडी (Mandi) व सोलन नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी, सहप्रभारी व समन्वयकों की नियुक्ति की कर दी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा गठित चुनाव प्रबंधन समिति (Election management committee) में मंत्रियों, लोकसभा व राज्यसभा सांसद और संसदीय क्षेत्र के प्रभारियों आदि को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: BJP नेता बोले- सार्वजनिक माफी मांगें कांग्रेसी, विस उपाध्यक्ष का घेराव करेगी NSUI
नगर निगम पालमपुर (Palampur) के लिए उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Industry and Transport Minister Bikram Thakur) को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद राज्यसभा इंदु गोस्वामी सहप्रभारी होंगी। व प्रदेश महामंत्री व प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र त्रिलोक कपूर समन्वयक का दायित्व संभालेंगे। नगर निगम धर्मशाला के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद लोकसभा किशन कपूर सह प्रभारी व त्रिलोक कपूर समन्वयक होंगे। नगर निगम मंडी के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद लोकसभा रामस्वरूप शर्मा सहप्रभारी होंगे। साथ ही प्रदेश महामंत्री व प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र राकेश जंवाल को समन्वयक बनाया गया है। नगर निगम सोलन (Solan) के प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक डा राजीव बिंदल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल को सहप्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरषोतम गुलेरिया को समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा नगर निगम से संबंधित जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडी अध्यक्ष व 2017 के प्रत्याशी समिति में पदेन सदस्य होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page